जालंधर में छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज व सरकारी संस्थान

जालंधर में 25 सितंबर को श्री सिद्ध बाबा सोढल जी का सालाना मेला मनाया जाएगा। मेले को लेकर जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को जिले में स्थानीय छुट्टी घोषित की है। इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

सरकारी दफ्तरों और शिक्षण संस्थानों में रहेगी छुट्टी
DC की ओर से जारी आदेश के अनुसार, श्री सिद्ध बाबा सोढल जी के सालाना मेले के मद्देनजर 25 सितंबर, शुक्रवार को जालंधर जिले में स्थित पंजाब सरकार के सभी कार्यालयों में स्थानीय अवकाश रहेगा। इसके अलावा पंजाब सरकार के अधीन आने वाले कॉर्पोरेशन, बोर्ड, एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन और अन्य सरकारी संस्थान भी इस दिन बंद रहेंगे।

श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए लिया फैसला
जिला प्रशासन ने यह फैसला श्री सिद्ध बाबा सोढल जी के सालाना मेले में लोगों की श्रद्धा और धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया है। हर साल मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा सोढल मंदिर में माथा टेकने और आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *