Author: Arpaan Kumar

HomeArpaan Kumar
Arpaan Kumar

Arpaan Kumar

अमृतसर में एक्टिवा को साइड करने को लेकर विवाद, युवक की हत्या कर फरार हुए हमलावर

अमृतसर में मामूली विवाद के बाद 27 वर्षीय युवक की उसके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अमित के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, हमलावरों ने उस पर करीब 6 गोलियां चलाईं, जिनमें से 4 गोलियां सिर और पेट में लगीं। गंभीर रूप से घायल अमित ने …

लुधियाना में करियाना दुकानदार को थमाया खून से सना कटा हाथ, बदमाशों की धमकी- ‘पड़ोसियों का भी यही हाल होगा’

लुधियाना से एक बेहद खौफनाक घटना सामने आई है। रेडू साहिब गुरुद्वारा के पास स्थित एक घर में कुछ बदमाशों ने घुसकर शक्ति सिंह उर्फ भूरा नामक युवक पर तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस दौरान बेरहमी से हमलावरों ने युवक की कलाई काटकर उसके शरीर से अलग कर दी। घटना के बाद …

जिंदगी और मौत के बीच सहज अरोड़ा की अपील, बोले- पत्नी और बच्चों को ट्रोल करना बंद करो

मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल एक बार फिर चर्चा में है। यूके में रह रहे सहज अरोड़ा ने अस्पताल से एक भावुक अपील की है। सहज ने बताया कि वह अस्पताल में भर्ती हैं और उनका एक ऑपरेशन भी हो चुका है। डॉक्टरों ने उनके शरीर में ट्यूमर होने की आशंका जताई है। इस बीच सहज …

30 से ज्यादा गंभीर केस, लाखों का इनाम; FBI ने भारतीय गैंगस्टर को पकड़ा

भारत के मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में FBI ने गिरफ्तार कर लिया है। हिमांशु भाऊ पर दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों में हत्या, हत्या की कोशिश, रंगदारी और हथियारों की तस्करी जैसे 30 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ इंटरपोल ने 2023 में रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। …

जालंधर में दिवाली से पहले पटाखा मार्केट पर विवाद, ग्रामीणों के विरोध के बाद कोर्ट का आदेश

जालंधर में दिवाली से पहले पटाखा मार्केट लगाने को लेकर विवाद एक बार फिर गहरा गया है। पठानकोट रोड स्थित गांव राओवाली में पटाखा मार्केट लगाने के लिए प्रशासन की ओर से जगह की मंजूरी दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने इसका विरोध किया था। मामला अदालत तक पहुंचने के बाद अब प्रस्तावित जगह पर …

परविंदर झोटा हत्याकांड: 12 दिन बाद भी पोस्टमॉर्टम नहीं, SSP के तबादले और अधिकारियों की बर्खास्तगी की मांग

मानसा में नशा विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के 12 दिन बाद भी उनका पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका है। झोटा के परिजन और एक्शन कमेटी मुख्यमंत्री भगवंत मान और DGP के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं। अब मृतक के पिता भीम सिंह ने मानसा के SSP वैभव चौधरी के कामकाज पर …

जालंधर के होटल में महिला की संदिग्ध मौत, पंखे से लटका मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-1 स्थित गढ़ा रोड पर बने ओवल हट होटल में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान शहनाज के रूप में हुई है, जो जम्मू की रहने वाली बताई जा रही है। होटल के कमरे में शव मिलने के बाद स्टाफ ने तुरंत पुलिस को सूचना …

दिल्ली एयरपोर्ट पर 2 घंटे रोके जाने पर बोले CM भगवंत मान, ‘सामान चेक किया, कुछ नहीं मिला’; बदले की कार्रवाई का लगाया आरोप

फ्रांस से लौटने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की ओर से रोके जाने के मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। शुक्रवार को उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर उन्हें करीब 2 घंटे तक बैठाकर रखा गया और अधिकारियों ने उनके सामान की जांच करने की बात कही। …

पंजाब के मुद्दों पर चर्चा की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सुखपाल खैहरा सत्र के बाकी समय के लिए निलंबित

पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव देखने को मिला। गले में काले कपड़े डालकर पहुंचे कांग्रेस विधायकों ने मांग की कि प्रश्नकाल शुरू करने से पहले पंजाब से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा करवाई जाए। स्पीकर कुलतार संधवां ने उनकी …

जालंधर वालों ध्यान दें! 24 अक्टूबर को इन चौकों से गुजरने से बचें, पुलिस ने जारी किया रूट प्लान

महर्षि भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में जालंधर में 24 अक्टूबर को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके मद्देनजर कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने शहर के लिए ट्रैफिक रूट प्लान जारी कर दिया है। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए कई प्रमुख सड़कों पर यातायात में बदलाव …

Enjoy Unlimited Digital Access

Read trusted, award-winning journalism. Just $2 for 6 months.
Already a subscriber? Log in
banner place
Premium News Magazine Wordpress Theme