व्हाइट हाउस में सजेगा स्टेट डिनर! ट्रम्प और शी जिनपिंग के बीच टैरिफ, ताइवान और AI पर होगी महावार्ता

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 11 साल के लंबे अंतराल के बाद अमेरिका की ऐतिहासिक यात्रा पर पहुंचे हैं। इस खास दौरे पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कूटनीतिक शिष्टाचार और स्थापित प्रोटोकॉल को दरकिनार करते हुए खुद ‘जॉइंट बेस एंड्रयूज एयरपोर्ट’ पहुंचकर शी जिनपिंग का गर्मजोशी से स्वागत किया। एयरपोर्ट पर ट्रम्प के साथ अमेरिकी फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रम्प भी मौजूद थीं, वहीं चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ उनकी पत्नी पेंग लियुआन भी अमेरिका पहुंची हैं।

व्हाइट हाउस में स्टेट डिनर और कूटनीतिक सम्मान
अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में किसी भी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष के स्वागत के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति का खुद एयरपोर्ट जाना बेहद दुर्लभ माना जाता है। ट्रम्प के इस अप्रत्याशित कदम को दोनों देशों के बीच संबंधों को नया मोड़ देने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। आज रात व्हाइट हाउस में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन के सम्मान में भव्य ‘स्टेट डिनर’ (राजकीय भोज) का आयोजन किया जाएगा।

द्विपक्षीय वार्ता में व्यापार, टैरिफ और AI जैसे अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
स्टेट डिनर के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और शी जिनपिंग के बीच एक उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक होगी। इस अहम वार्ता में दोनों महाशक्तियों के बीच जारी व्यापारिक तनाव, आयात-निर्यात टैरिफ, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भविष्य, ताइवान विवाद और रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़े संवेदनशील वैश्विक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। पूरी दुनिया की नजरें इस महामुलाकात के नतीजों पर टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *