ED की रेड के खिलाफ सड़कों पर उतरी AAP, मोहाली में पुडा भवन का घेराव, बैरिकेड तोड़कर अंदर घुसे वर्कर

ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA) के पंजाब और चंडीगढ़ स्थित दफ्तरों में पिछले दो दिनों से जारी ED की छापेमारी के विरोध में आम आदमी पार्टी (AAP) ने मोर्चा खोल दिया है। AAP के सैकड़ों कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए मोहाली स्थित पुडा भवन पहुंचे, जहां उनकी सुरक्षाकर्मियों के साथ तीखी धक्का-मुक्की हुई। हंगामा इतना बढ़ गया कि आक्रोशित कार्यकर्ता पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर भवन के परिसर में दाखिल हो गए। हालांकि, मौके पर भारी संख्या में तैनात CRPF के जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें मुख्य बिल्डिंग के अंदर जाने से रोक दिया।

‘ED बनी मोदी की डकैत सेना’: मनीष सिसोदिया
पंजाब और चंडीगढ़ में ED की इस लगातार कार्रवाई पर दिल्ली के पूर्व मंत्री और AAP के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने भी केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए बेहद सख्त शब्दों में तंज कसा कि ED वाले आजकल मोदी की डकैत सेना बनकर लोगों को डराने-धमकाने का काम कर रहे हैं। सिसोदिया ने आरोप लगाया कि ताले तोड़कर लोगों के घरों में घुसा जा रहा है, लेकिन इन ‘डकैतों’ को कहीं कुछ हासिल नहीं हो रहा और हर जगह से खाली हाथ ही लौटना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *