AAP में बढ़ी अंदरूनी नाराजगी? दो विधायकों के इस्तीफे की खबर से मचा हड़कंप

पंजाब की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के दो मौजूदा विधायकों ने अपने पदों से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। इनमें पटियाला जिले के सनौर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और समाना से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा का नाम शामिल है।

 Screenshot
 Screenshot

दोनों विधायकों के इस फैसले से प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है। अचानक सामने आए इस घटनाक्रम ने आम आदमी पार्टी के राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं शुरू कर दी हैं।

पार्टी से नाराजगी की चर्चाएं

फिलहाल दोनों विधायकों की ओर से इस्तीफे के पीछे के कारणों को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, सूत्रों के हवाले से पार्टी के भीतर लंबे समय से चल रही नाराजगी और कुछ प्रशासनिक मुद्दों को इस फैसले की वजह बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *