पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को बम धमकी से हड़कंप, पुलिस-बम स्क्वॉड ने संभाला मोर्चा

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को शुक्रवार सुबह एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी भरा संदेश हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भेजा गया। सुबह-सुबह ई-मेल मिलते ही पुलिस प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के बीच हड़कंप मच गया।

सुरक्षा बलों ने संभाला मोर्चा, प्रवेश पर लगी रोक
धमकी मिलने के तुरंत बाद एहतियाती कदम उठाते हुए पूरे हाईकोर्ट परिसर की सुरक्षा अचानक बढ़ा दी गई है। वकीलों, कर्मचारियों और आम लोगों के प्रवेश पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें पहुंच गई हैं। सुरक्षाकर्मियों द्वारा पूरे परिसर और संदिग्ध जगहों पर गहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

पहले भी आ चुके हैं फर्जी ई-मेल
गौरतलब है कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को इस तरह के धमकी भरे ई-मेल मिलने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई मौकों पर इसी तरह की बम धमकियां दी जा चुकी हैं। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां ई-मेल के आईपी एड्रेस और सोर्स को ट्रेस करने में जुटी हुई हैं, हालांकि अभी तक इस मामले में किसी वरिष्ठ अधिकारी का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *