भगवान वाल्मीकि जी की शोभायात्रा को लेकर शहर में तैयारियों और व्यवस्थाओं का मेयर विनीत धीर और पुलिस अधिकारियों द्वारा जायजा लिया गया। इस दौरान मेयर विनीत धीर, पुलिस प्रशासन के अधिकारियों और वाल्मीकि समाज के नेताओं के साथ मिलकर शोभायात्रा के रूट का निरीक्षण किया। शोभायात्रा के मद्देनजर शहर में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और अन्य जरूरी इंतजामों को लेकर तैयारियों का जायजा लिया गया, ताकि शोभायात्रा शांतिपूर्ण और सुचारु ढंग से संपन्न हो सके।
उधर, मेयर विनीत धीर ने कहाकि भगवान वाल्मीकि जी की शोभायात्रा को लेकर प्रशासन के साथ मिलकर शहर का दौरा किया जा रहा है। ऐसे में दो से तीन दिनों में कमियों को दूर किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने आश्वासन दिया है कि आज रूट की जांच के दौरान पाई जाने वाली कमियों को शोभायात्रा से पहले दूर किया जाएगा।
वहीं चेयरमैन चंदन ग्रेवाल ने कहा कि प्रशासन के साथ मिलकर शहर का जायजा लिया जा रहा है। दरअसल, भव्य शोभायात्रा निकाले जाने को लेकर प्रशासन उनके साथ है, ऐसे में शोभायात्रा के दौरान रूट में आने वाली कमियों को पूरा किया जाएगा। हालांकि पिछली बार हुई कमियों को लेकर बातचीत हुई। इस बार पहली बार ऐसा हुआ कि 3 अलग-अलग कमेटियों द्वारा प्रशासन से मीटिंग की गई और प्रशासन द्वारा कमियों को दूर करने के लिए जायजा लिया जा रहा है।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहाकि भगवान वाल्मीकि जी की शोभायात्रा को लेकर रूट का जायजा लिया जा रहा है। ऐसे में शोभायात्रा में किसी भी तरह की कमी ना हो, उसको लेकर जांच की जा रही है। पिछले साल जो कमी पाई गई है, ऐसे में इस बार उन सभी कमियों को पूरा किया जाएगा।
इसी कारण आज कमेटी के सदस्यों के साथ मिलकर शोभायात्रा के रूट का जायजा लिया जा रहा है। भगवान वाल्मीकि जी की शोभायात्रा को लेकर प्रशासन और समाज के प्रतिनिधियों की सक्रियता का उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करना और कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाना है।








