पंजाब में टिप्पर ने मारी स्कॉर्पियो को टक्कर, आग में जिंदा जला 25 वर्षीय युवक

पंजाब के अमृतसर-तरनतारन बाइपास पर वीरवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कॉर्पियो और तारकोल से भरे टिप्पर के बीच जोरदार टक्कर के बाद स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई।

पंजाब के अमृतसर-तरनतारन बाइपास पर वीरवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कॉर्पियो और तारकोल से भरे टिप्पर के बीच जोरदार टक्कर के बाद स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी चला रहा 25 वर्षीय युवक आग की चपेट में आ गया और जिंदा जलने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरिंदर सिंह के रूप में हुई है। वह तरनतारन के गोइंदवाल साहिब का रहने वाला था।

टक्कर के बाद गाड़ी में लगी आग
जानकारी के मुताबिक गुरिंदर सिंह स्कॉर्पियो में सवार होकर अमृतसर-तरनतारन बाइपास से गुजर रहा था। इसी दौरान उसकी गाड़ी की तारकोल से भरे टिप्पर के साथ जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो में आग भड़क उठी। हादसे में गुरिंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और बताया जा रहा है कि चोटों के कारण वह खुद गाड़ी से बाहर नहीं निकल सका।

ड्राइविंग सीट पर फंसा रहा युवक
आग तेजी से फैलने के कारण गुरिंदर सिंह गाड़ी के अंदर ही फंस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। आग पर काबू पाने के बाद लोगों ने गुरिंदर के शव को ड्राइविंग सीट से बाहर निकाला।
घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची।

हादसे के बाद टिप्पर चालक फरार
हादसे के बाद टिप्पर चालक मौके पर रुकने और घायल युवक की मदद करने के बजाय वहां से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस टिप्पर चालक की पहचान करने और उसे पकड़ने के लिए प्रयास कर रही है। हादसा किस वजह से हुआ और इसमें किसकी गलती थी, इसकी भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *