जालंधर कोर्ट में पुलिस को देखते ही कूदे अमन-फतह, दोनों की टूटी टांगें;3 दिन के रिमांड पर

जालंधर पुलिस ने गैंगस्टर अमन और फतेह नाम के 2 कुख्यात अपराधियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें आज कोर्ट में पेश किया गया, पेशी के बाद पुलिस को 3 दिन का रिमांड मिला है। पुलिस रिमांड के दौरान उनसे उनके खिलाफ दर्ज पुराने मामलों और अन्य आपराधिक गतिविधियों को लेकर पूछताछ करेगी।

कोर्ट से भागने की कोशिश की थी
दरअसल सोमवार को अमन-फतेह केस के मामले में कोर्ट में पेशी करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान पुलिस को देखते ही उन्होंने भागने की कोशिश की और कोर्ट परिसर से छलांग लगा दी। जिसमें दोनों की टांगे टूट गईं। जिसके बाद दोनों को ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जिसके बाद आज पेशी की गई।

कई दिनों से थी दोनों की तलाश
अमन-फतेह आर्म्स एक्ट यानि के अवैध हथियार के मामले में वांटेड थे। जिस कारण पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। 14 सितंबर सोमवार को जैसे ही दोनों एक पुराने केस में जालंधर कोर्ट पहुंचे तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को पकड़ने के लिए आरोपियों की घेराबंदी कर दी।

पुलिस की घेराबंदी देख दोनों आरोपी डर गए और भागने के लिए कोर्ट परिसर से छलांग लगा। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को पीछा कर पकड़ लिया।

दोनों पर दर्ज हैं कई आपराधिक मामले
पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी पहले से ही कई आपराधिक मामलों में नामजद हैं। अमन के खिलाफ 11 आपराधिक मामले, जबकि फतेह के खिलाफ 16 मामले दर्ज हैं। ये मामले शहर के अलग-अलग थानों में दर्ज बताए जा रहे हैं।
कोर्ट ने दोनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस रिमांड के दौरान उनसे उनके खिलाफ दर्ज पुराने मामलों और अन्य आपराधिक गतिविधियों को लेकर पूछताछ करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *