अमृतसर में 27 अक्टूबर को बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर और स्कूल-कॉलेज, छुट्टी घोषित

अमृतसर में सरकारी छुट्टियों को लेकर अहम खबर सामने आई है। मंगलवार को जिले में सरकारी छुट्टी रहेगी। श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर 27 अक्टूबर को अमृतसर में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में प्रशासन की ओर से आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। छुट्टी के ऐलान के बाद मंगलवार को जिले के कई सरकारी संस्थान बंद रहेंगे।

27 अक्टूबर को अमृतसर में स्थानीय छुट्टी
श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व को लेकर अमृतसर प्रशासन ने 27 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। जारी आदेशों के मुताबिक, यह छुट्टी जिले के सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों और सरकारी शैक्षणिक संस्थानों पर लागू होगी। प्रशासन की ओर से छुट्टी का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद मंगलवार को इन संस्थानों में नियमित कामकाज नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *