पंजाब में भीषण हादसा, DJ साउंड वाली बस खाई में गिरी; 4 की मौत, 7 घायल

मनाली-कीरतपुर साहिब नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। देहणी मसेवाल के पास डीजे साउंड वाली बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान रोपड़ के रहने वालों के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

कुल्लू में दशहरे का कार्यक्रम करके लौट रहे थे सवार
जानकारी के मुताबिक, बस में सवार लोग कुल्लू में दशहरे का कार्यक्रम करने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान देहणी मसेवाल के पास चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना गंभीर था कि चार लोगों की जान चली गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस और बचाव दल ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे। टीमों ने खाई में उतरकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद चारों मृतकों के शवों को बाहर निकाला गया। हादसे में घायल हुए सात लोगों को भी बचाव अभियान के दौरान बाहर निकाला गया।

श्री आनंदपुर साहिब अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए शव
पुलिस के अनुसार, हादसे में चार लोगों की मौत हो चुकी थी। मृतकों के शवों को बाहर निकालने के बाद श्री आनंदपुर साहिब अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया। हादसे में घायल सात लोगों के संबंध में आगे की जानकारी का इंतजार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *