जालंधर में SHO जयइंद्र पर एक्शन, गुरदीप सिंह को सौंपी गई कमान

जालंधर में पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने थाना बस्ती बावा खेल के SHO जयइंद्र के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस कमिश्नर ने थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। उनकी जगह अब सब इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह को थाना बस्ती बावा खेल का कामकाज सौंपा गया है।

हालांकि, SHO जयइंद्र को लाइन हाजिर करने के पीछे की वजह को लेकर पुलिस अधिकारियों ने फिलहाल चुप्पी साध रखी है। पुलिस विभाग की ओर से कार्रवाई के संबंध में कोई विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *