Category: Punjab

HomePunjab

सुबह-सुबह चंडीगढ़ में पुलिसकर्मी की हत्या, घर से आई गोली चलने की आवाज; बेटे से पूछताछ के बाद बड़ा एक्शन

चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में शुक्रवार सुबह पुलिस विभाग में तैनात एक हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 42 वर्षीय नितिन के रूप में हुई है। वह पुलिस हेडक्वार्टर सेक्टर-9 की अकाउंट ब्रांच में तैनात थे। नितिन के सिर में गोली लगी थी। पुलिस ने घटनास्थल से एक …

अमृतसर में ‘घर किसका है’ पूछकर सरपंच को उलझाया, फिर मार दी झपट्टा; बालियां लेकर बाइक से फरार हुए लुटेरे

अमृतसर के सैदोलेहल गांव में बाइक सवार दो अज्ञात लुटेरों ने मौजूदा महिला सरपंच अमरजीत कौर को निशाना बनाकर उनके कानों से सोने की बालियां झपट लीं। वारदात के दौरान आरोपियों ने सरपंच को धक्का भी दिया, जिससे वह सड़क पर गिर गईं। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज …

15 फीट हवा में उछला बाइक सवार, 30 फीट दूर जा गिरा; लुधियाना में तेज रफ्तार कार ने मचाई तबाही

लुधियाना में तेज रफ्तार टियागो EV कार ने सड़क पर एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में 5 लोग बुरी तरह घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार उछलकर करीब 30 फीट दूर सड़क पर जा गिरा। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हादसे …

ED की रेड के खिलाफ सड़कों पर उतरी AAP, मोहाली में पुडा भवन का घेराव, बैरिकेड तोड़कर अंदर घुसे वर्कर

ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA) के पंजाब और चंडीगढ़ स्थित दफ्तरों में पिछले दो दिनों से जारी ED की छापेमारी के विरोध में आम आदमी पार्टी (AAP) ने मोर्चा खोल दिया है। AAP के सैकड़ों कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए मोहाली स्थित पुडा भवन पहुंचे, जहां उनकी सुरक्षाकर्मियों के साथ तीखी धक्का-मुक्की हुई। हंगामा इतना …

पंजाब में ASI पर गोली चलाने वाले आरोपी ने पुलिस को दिया चकमा, फरार होने से मचा हड़कंप

अमृतसर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ASI जसवंत सिंह पर गोली चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया आरोपी पुलिस की हिरासत से फरार हो गया। फरार आरोपी की पहचान करण के रूप में हुई है, जो झंझोटी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। आरोपी की सुरक्षा …

पंजाब के बर्खास्त AIG राजजीत सिंह की 6 साल बाद गिरफ्तारी, पटियाला पुलिस के सामने किया सरेंडर

पंजाब पुलिस के बर्खास्त AIG राजजीत सिंह ने करीब 6 साल तक फरार रहने के बाद गुरुवार, 24 सितंबर को पटियाला पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। सरेंडर के बाद पुलिस ने उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब के DGP गौरव यादव ने भी राजजीत सिंह की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। …

पंजाब में नशे के खिलाफ यात्रा निकाल रही BJP टीम की कार का एक्सीडेंट, हादसे में 1 की मौत; 5 घायल

मानसा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 'नशामुक्त पंजाब यात्रा' के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। गांव कोट धर्मू के पास एक स्विफ्ट कार और ट्रक के बीच हुई भीषण भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष समेत 5 लोग गंभीर रूप से …

आपको कोई हक नहीं!” नगर पंचायत में चेकिंग करने पहुंचे AAP MLA को पूर्व मंत्री ने घेरा, जमकर हुआ हंगामा!

बठिंडा जिले की नगर पंचायत मलूका में आउटसोर्स कर्मचारियों की हाजिरी को लेकर राजनीतिक पारा अचानक चढ़ गया। आम आदमी पार्टी के स्थानीय विधायक बलकार सिंह सिद्धू और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका आमने-सामने आ गए। हाजिरी रजिस्टर की जांच को लेकर दोनों नेताओं के बीच जोरदार बहस …

अमृतपाल की पार्टी में पूर्व ED अधिकारी की एंट्री! पंजाब में माफिया के खिलाफ खोला था मोर्चा

पंजाब के चर्चित 6 हजार करोड़ रुपये के ड्रग्स घोटाले की जांच कर चुके प्रवर्तन निदेशालय (ED) के पूर्व अधिकारी निरंजन सिंह राजनीति के मैदान में उतर आए हैं। वे खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की पार्टी 'अकाली दल (वारिस पंजाब दे)' में शामिल हो गए हैं। चंडीगढ़ में अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम …

पंजाब सरकार ने जारी किया DA बढ़ोतरी का नोटिफिकेशन, 1 सितंबर से मिलेगा लाभ

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा मुख्य सचिव (चीफ सेक्रेटरी) को समन जारी किए जाने के ठीक अगले ही दिन राज्य सरकार हरकत में आ गई है। पंजाब सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए उनके महंगाई भत्ते (DA) में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस फैसले के …