कलानौर थाने में हंगामा! कांग्रेस ने SHO और DSP के खिलाफ लगाए नारे, जानें क्या है पूरा मामला

गुरदासपुर के कलानौर में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने थाना कलानौर का घेराव कर दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारी थाने के मुख्य गेट को तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद थाने के भीतर भी पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर रोष जताया गया।

पुलिस पर झूठे मामले दर्ज करने के आरोप
प्रदर्शन के दौरान सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि थाना कलानौर की पुलिस कथित तौर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे और अवैध मामले दर्ज कर रही है। रंधावा के मुताबिक, पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में पार्टी को थाने का घेराव करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

कांग्रेस ने की दर्ज मामलों को रद्द करने की मांग
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान मांग की कि पार्टी वर्करों के खिलाफ दर्ज मामलों को रद्द किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की कथित धक्केशाही के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान थाना कलानौर के एसएचओ अमनदीप सिंह और डीएसपी अमोलक सिंह के खिलाफ भी नारे लगाए गए। सांसद रंधावा की अगुवाई में हुए इस प्रदर्शन के दौरान थाने के मुख्य गेट को तोड़कर अंदर प्रवेश करने से माहौल और तनावपूर्ण हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *