पति की लंबी उम्र का व्रत करवाचौथ आज: जालंधर में 8:10 बजे निकलेंगे ‘चांद देवता’, देखें पूरी लिस्ट

देशभर में आज सुहाग का पावन पर्व करवाचौथ पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के लिए निर्जला व्रत रख रही हैं। इस खास दिन पर महिलाओं को शाम के समय चंद्रमा के दीदार का सबसे ज्यादा इंतजार रहता है। रात में चांद निकलने के बाद उन्हें अर्घ्य देकर और पूजा-अर्चना करके ही महिलाएं अपना व्रत खोलती हैं।

जालंधर समेत प्रमुख शहरों में चंद्रोदय का समय

पंचांग और ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, भौगोलिक स्थिति के कारण अलग-अलग शहरों में चांद निकलने के समय में थोड़ा अंतर होता है। पंडित अनिल कुमार शुक्ला के मुताबिक, अगर मौसम साफ रहता है तो पंजाब के जालंधर में रात 8:10 बजे चांद दिखाई देने की पूरी संभावना है।

वहीं, पड़ोसी जिलों अमृतसर में रात 8:12 बजे और लुधियाना में रात 8:11 बजे चंद्रोदय होने का अनुमान लगाया गया है।

पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के शहरों की समय-सारणी

शहर का नामचांद निकलने का संभावित समय
जालंधररात 8:10 बजे
चंडीगढ़रात 8:05 बजे
पंचकूलारात 8:07 बजे
रोपड़रात 8:08 बजे
पटियालारात 8:10 बजे
लुधियानारात 8:11 बजे
पानीपतरात 8:11 बजे
अमृतसररात 8:12 बजे
संगरूररात 8:13 बजे
मोगारात 8:14 बजे
जींदरात 8:14 बजे
रोहतकरात 8:14 बजे
फरीदकोटरात 8:16 बजे
फिरोजपुररात 8:16 बजे
बठिंडारात 8:17 बजे
सिरसारात 8:19 बजे
श्रीगंगानगररात 8:22 बजे
गुरुग्रामरात 8:04 बजे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *