जम्मू- कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने की शादी: सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी जानकारी

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पूर्व पत्रकार निधि राजदान के साथ शादी कर ली है। उमर ने शनिवार को सोशल मीडिया पर दोनों की दो तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘कल एक नई शुरुआत हुई, निधि’। इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक रिंग इमोजी भी लगाई है, जिसके बाद से सोशल मीडिया यूजर्स दोनों की शादी और सगाई को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

निधि राजदान ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए रिंग इमोजी के साथ लिखा, “इट्स डन ब्रो”। गौरतलब है कि उमर अब्दुल्ला का अपनी पहली पत्नी पायल के साथ इसी साल 31 जुलाई को तलाक हुआ था, जिसके बाद अब उन्होंने अपने जीवन की एक नई शुरुआत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *