जालंधर में थानों की चैकिंग के बाद CP का सख्त फैसला, SHO’s के किए ट्रांसफर

जालंधर पुलिस कमिशनर के देर रात थानों की औचक चैकिंग के बाद थाना प्रभारियों में फेरबदल देखने को मिला है। पुलिस कमिश्नर ने थाना प्रभारियों के तबादले कर दिए हैं जिनमें थाना एक के प्रभारी राकेश कुमार को थाना 8 का इंचार्ज लगाया गया है, थाना पाँच के जगदीश को थाना तीन,बारादरी थाने से रविंद्र कुमार को डीसीपी स्पेशल ब्रांच के साथ लगाया है, थाना 8 के साहिल चौधरी को थाना बारादरी में तैनात किया तो वहीं सीआई के प्रभारी सुरेंद्र को थाना रामामंडी, रामामंडी के प्रभारी जसपाल सिहं को थाना एक में लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *